Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

देवरीखुर्द में दहशत फैलाने वाला आरोपी पकड़ा गया


बिलासपुर।
 TODAY छत्तीसगढ़  /   शहर के तोरवा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक आदतन बदमाश को धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार कर क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने की दिशा में बड़ी कार्रवाई की है। आरोपी देवरीखुर्द बाजार के पास लोगों को डरा-धमका कर भय का माहौल बना रहा था। तोरवा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार, मंगलवार को थाना प्रभारी रजनीश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में संध्या पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि देवरीखुर्द बाजार के पास एक व्यक्ति हाथ में चाकू लेकर लोगों को धमका रहा है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान ईलु उर्फ राजेश्वर गर्ग (30 वर्ष), निवासी देवरीखुर्द के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक लोहे का धारदार चाकू बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया है।

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा