![]() |
| DSP कल्पना वर्मा |
पीड़ित दीपक टंडन का कहना है कि उनकी मुलाकात वर्ष 2021 में डीएसपी कल्पना वर्मा से हुई, जिसके बाद उनके बीच निजी संबंध बन गए। दीपक के मुताबिक यह संबंध लगभग चार साल तक चला। उनका दावा है कि इस दौरान डीएसपी कल्पना वर्मा ने अलग-अलग जरूरतों का हवाला देकर उनसे दो करोड़ रुपये से अधिक की राशि ली। दीपक का आरोप है कि जब डीएसपी ने शादी का दबाव बनाया और उन्होंने पत्नी से तलाक देने से इनकार किया, तो पैसे को लेकर विवाद बढ़ गया। दीपक का कहना है कि विवाद के बाद उन्होंने वसूली गई रकम वापस करने की मांग शुरू की।
दीपक के अनुसार, दो साल चले रिश्ते में कल्पना को बैंक-ऑनलाइन पेमेंट से ढाई करोड़ (Love Affair Extortion 2.5 Crore) दिए, जिसमें 12 लाख की हीरा की अंगूठी, 10 लाख का ब्रेसलेट, 5-5 लाख सोने की चेन-टॉप्स, महंगे कपड़े और मॉल में शॉपिंग खरीदारी शामिल है। इसके अलावा दीपक ने यह भी दावा किया है कि दबाव में उसने VIP रोड के एटमॉस्फेरिया होटल DSP के भाई के नाम रजिस्टर कराया। दीपक ने इसके लिए मोटी रकम चुकाई लेकिन कल्पना ने 30 लाख लगाकर अपने नाम कर लिया। इतना ही नहीं, DSP ने कारोबारी की पत्नी बरखा के नाम 22 लाख टोयोटा हाइराइडर कार भी कब्जे में ले ली। बरखा ने अपनी शिकायत में पति को बचाने की गुहार लगाई है।
दीपक की पत्नी, बरखा टंडन का कहना है कि उनके पति देर रात तक डीएसपी से वीडियो कॉल पर बात करते थे और विरोध करने पर भी यह सिलसिला जारी रहा। बरखा ने दावा किया कि कल्पना वर्मा ने उनसे 45 लाख रुपये के चेक पर हस्ताक्षर करने का दबाव बनाया, जिसे बाद में बैंक से निकाल लिया गया। बरखा का आरोप है कि इसके बाद डीएसपी ने उल्टा उनके और उनके पति के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवा दी। दंपति का कहना है कि उन्होंने अपने दावों से जुड़े स्क्रीनशॉट भी पुलिस अधिकारियों को सौंपे हैं।
इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए डीएसपी कल्पना वर्मा ने दंपति द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को “बेबुनियाद, झूठा और उन्हें फंसाने की कोशिश” बताया है। उनका कहना है कि इस आरोप के पीछे निजी स्वार्थ और दबाव बनाने की रणनीति है।
अधिकारियों के अनुसार, यह मामला अभी प्राथमिक स्तर पर है और दंपति द्वारा की गई शिकायत पर संबंधित विभाग दस्तावेज़ों और डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रहा है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
📌 महत्वपूर्ण:
रिपोर्ट में शामिल सभी आरोप एक पक्ष द्वारा लगाए गए हैं। इस मामले में पुलिस जांच जारी है, और किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले आधिकारिक जांच का परिणाम आना बाकी है।
रिपोर्ट में शामिल सभी आरोप एक पक्ष द्वारा लगाए गए हैं। इस मामले में पुलिस जांच जारी है, और किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले आधिकारिक जांच का परिणाम आना बाकी है।
