Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

मरवाही में 10 वर्षीय बालक के अंधे क़त्ल का पर्दाफाश, रिश्तेदार निकला आरोपी

 


बिलासपुर । 
TODAY छत्तीसगढ़  /  मरवाही पुलिस ने 10 वर्षीय बालक की संदिग्ध मौत के मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस जांच में यह सामने आया है कि बच्चे की हत्या उसके ही रिश्तेदार ने की थी। आरोपी ने पहले बच्चे के साथ अप्राकृतिक कृत्य किया और फिर सबूत छिपाने के लिए उसे फंदे पर लटका दिया ताकि मामला आत्महत्या जैसा लगे।

आपको बता दें कि 2 नवंबर को मरवाही थाना क्षेत्र के एक गांव में निर्माणाधीन मकान के भीतर एक 10 वर्षीय बालक का शव फंदे से लटका हुआ मिला था। शुरुआती तौर पर मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा था, लेकिन शव पर मिले निशानों ने पुलिस को शक में डाल दिया।

फॉरेंसिक अधिकारी शांतनु राठौर और डीएसपी दीपक मिश्रा की टीम ने मौके की बारीकी से जांच की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि बच्चे की मौत गला घोंटने से हुई थी, न कि फांसी लगाने से। रिपोर्ट आने के बाद पुलिस अधीक्षक एस.आर. भगत के निर्देश पर एक विशेष जांच टीम गठित की गई। जांच के दौरान संदेह का दायरा परिजनों तक पहुंचा। पुलिस को संदेह हुआ कि बच्चे की मौत में किसी करीबी का हाथ हो सकता है। पूछताछ के दौरान रिश्ते में बुआ का बेटा अर्जुन संदिग्ध पाया गया।  उसके मोबाइल फोन से कई आपत्तिजनक वीडियो बरामद हुए। गहन पूछताछ में अर्जुन ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने शराब के नशे में बच्चे के साथ अप्राकृतिक कृत्य किया और फिर हत्या कर शव को फांसी पर लटका दिया ताकि मामला आत्महत्या जैसा लगे। मरवाही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।


© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा