Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

टिकरापारा हत्याकांड: नर्स प्रियंका दास की हत्या उसके दोस्त ने ही की, प्रेम-प्रसंग में विवाद

  


TODAY छत्तीसगढ़  /  रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा क्षेत्र में नर्स प्रियंका दास की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात में मृतका के ही दोस्त दुर्गेश वर्मा को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने युवती के सीने में चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी थी और मौके से फरार हो गया था।

पुलिस के अनुसार, मृतका प्रियंका दास और आरोपी दुर्गेश वर्मा कुछ समय पहले एक ही स्थान पर कार्यरत थे। इसी दौरान दोनों के बीच जान-पहचान बढ़ी थी। बाद में युवती की बातचीत एक अन्य युवक सन्नी से होने लगी, जिसे लेकर दुर्गेश नाराज रहने लगा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच आए दिन विवाद होते थे।

इसी विवाद को सुलझाने के बहाने आरोपी दुर्गेश युवती से मिलने उसके किराए के कमरे में पहुंचा। वहां दोनों के बीच फिर से झगड़ा हुआ और गुस्से में आकर आरोपी ने प्रियंका के सीने में चाकू से वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल प्रियंका की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी घटनास्थल से चाकू लेकर फरार हो गया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और कॉल डिटेल्स के आधार पर आरोपी का पता लगाया और उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दुर्गेश ने अपराध करना स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है। थाना टिकरापारा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है।


© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा