Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

कलेक्टर ने किया एयरपोर्ट का निरीक्षण, कार्य में तेजी लाने के निर्देश


 बिलासपुर / 
 TODAY छत्तीसगढ़  /  कलेक्टर अवनीश शरण ने आज बिलासा बाई केंवट एयरपोर्ट का निरीक्षण किया। निगम आयुक्त अमित कुमार, एयरपोर्ट डायरेक्टर एन बीरेन सिंह भी साथ थे। उन्होंने एयरपोर्ट में 3 सीआईएफआर के संबंध में चल रहे कार्यों को देखा। कामों की गति में तेजी लाकर इन्हें जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। इनमें प्रमुख रूप से रनवे स्ट्रीप, आइसोलेशन वे, फायर एप्रोच रोड, नव निर्मित बाउण्ड्री वाल, रनवे लाईट, एप्रोच लाईट, एप्रान हाईमास्ट, सेफ्टी वॉच टॉवर का बारीकी से अवलोकन किया।

           कलेक्टर ने एयरपोर्ट में फ्रंट एलिवेशन काम का जल्द प्रस्ताव तैयार करने कहा। उन्होंने एयरपोर्ट में अग्नि सुरक्षा इंतजाम की जानकारी ली। बजट के बारे में भी अधिकारियों से चर्चा किया। इस अवसर पर ईपीडब्ल्यूडी, एयरपोर्ट के अधिकारी भी उपस्थित थे।

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा