Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

MORNING WALK : तेज रफ़्तार हाईवा ने माँ-बेटे को मारी टक्कर, मौके पर दोनों ने तोड़ा दम

 

फोटो / साभार Google 

बिलासपुर / 
 TODAY छत्तीसगढ़  /  मार्निंग वॉक पर निकले मां–बेटे को तेज रफ़्तार हाइवा के चालाक ने अपनी चपेट में ले लिया जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सड़क दुर्घटना का ये मामला जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक ग्राम गतौरा निवासी 35 वर्षीया गायत्री बंजारे पति मोहनलाल बंजारे अपने 7 वर्षीय बेटे पारस बंजारे के साथ रोज की तरह मॉर्निग वॉक पर निकली। महिला गांव के श्यमशान घाट के करीब ही पहुँची थी कि पीछे से आ रही हाइवा के चालक का नियंत्रण बिगड़ा और वो सीधे माँ-बेटे को कुचलता हुआ आगे बढ़ गया। हादसे में माँ-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी मिली है कि हाइवा क्रमांक CG 04 NW 5905 सीपत के ग्राम रलिया से राखड लेकर बिलासपुर की ओर जा रहा था।  हाइवा चालक घटना के बाद वाहन छोड़कर फरार हो गया है । पुलिस ने अपराध दर्ज कर वाहन जब्त किया। इधर सड़क हादसे में हुई मौत को देखकर ग्रामीण आक्रोशित हो गये, सड़क पर शव रखकर ग्रामीणों ने चक्काजाम किया लेकिन मौके पर पहुंचे अधिकारियों की समझाइश पर मामला शांत हुआ।  

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा