बिलासपुर / TODAY छत्तीसगढ़ / अचानकमार टाईगर रिजर्व लोरमी अंतर्गत वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह में पेन्टिग प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। जिसमें कोटा बफर परिक्षेत्र से कु. रागिनी धुर्वे द्वारा भाग लिया गया। उनकी पेन्टिग को स्टेट लेवल में चयनित कर वाईल्डलाईफ इंस्टीट्यूट ऑफ इण्डिया देहरादून भेजा गया। 5 अक्टूबर को वाईल्डलाईफ इंस्टीटयूट ऑफ इण्डिया देहरादून द्वारा आयोजित कार्यक्रम नेशनल लेवल पेन्टिंग काम्पिटिशन में कु. रागिनी धुर्वे द्वारा बनाई गई पेन्टिंग को राष्ट्रीय स्तर प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में सुरही परिक्षेत्र में कार्यरत् मनमोहन सिंह राज वनरक्षक एवं दिलीप सिंह कंवर पैदलगार्ड को प्रदेश स्तर पर चयनित कर उनका नाम राष्ट्रीय स्तर पर भेजा गया।
![]() |
मनमोहन सिंह राज वनरक्षक एवं दिलीप सिंह कंवर पैदलगार्ड |
![]() |
शिवतराई की कुमारी रागिनी धुर्वे की पेंटिंग जिसने राष्ट्रीय स्तर पर पहला स्थान हासिल किया। |
इधर वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में अचानकमार टाईगर रिजर्व के सुरही परिक्षेत्र में कार्यरत् मनमोहन सिंह राज वनरक्षक एवं दिलीप सिंह कंवर पैदलगार्ड को और शिवतराई की रागनी धुर्वे को वन मंत्री केदार कश्यप ने बधाई दी है ।
अचानकमार टाइगर रिजर्व के लिए गर्व का क्षण! शिवतराई गांव की कुमारी रागिनी धुर्वे की पेंटिंग राष्ट्रीय स्तर पर भारत सरकार पर्यावरण, वन एवं जलवायु मंत्रालय द्वारा आयोज्जित पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार प्राप्त की है। ATR के पैदल गार्ड दिलीप कंवर और वनरक्षक मनमोहन राज को भी… pic.twitter.com/KhqNgDEZ2I
— Kedar Kashyap (@KedarKashyapBJP) October 5, 2024