Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

राज्य में 22 को आधे दिन का सरकारी अवकाश, ननिहाल की खुशहाली की कामना लेकर 'राम रथ' अयोध्या रवाना

 रायपुर । अयोध्या में नवनिर्मित भव्य मंदिर में आगामी 22 जनवरी सोमवार को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है, इस ख़ास दिन के लिये पिछले कई दिनों से व्यापक तैयारियां चल रहीं हैं। भाजपा शासित अन्य राज्यों की तरह छत्तीसगढ़ में भी  22 जनवरी को शासकीय अवकाश की घोषणा की गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य के सभी सरकारी संस्थानों में आधे दिन का शासकीय अवकाश दिये जाने की बात  कही है । 

  इधर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर रामलला के ननिहाल छत्तीसगढ़ में है भारी उत्साह  माहौल देखा जा रहा है । ननिहाल की खुशहाली की कामना लेकर आज एक राम रथ अयोध्या के लिये रवाना हुआ । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जय श्री राम के उद्घोष के साथ राम रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राम रथ के माध्यम से , प्रदेश की खुशहाली और सुख समृद्धि की कामना का संदेश अयोध्या भेजा है । 

TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें    

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा