Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

भारत निर्वाचन आयोग ने राज्य के दो IAS अफसरों को दी नई जिम्मेदारी


रायपुर । 
 TODAY छत्तीसगढ़  /   भारत निर्वाचन आयोग सचिवालय नई दिल्ली से आज जारी एक आदेश के तहत छत्तीसगढ़ में सेवारत कुछ आईएएस अफसरों के कार्यभार में फेरबदल किया गया है। प्रिंसिपल सेक्रेटरी के हस्ते से जारी आदेश के तहत नीलेश कुमार महादेव क्षीरसागर, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के पद पर नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही पीएस ध्रुव, संयुक्त सचिव सामान्य प्रशासन विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार संयुक्त सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग , सदस्य सचिव, पेंशन निराकरण समिति को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यंत संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के पद पर नियुक्त किया गया है। 

TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें    

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा