Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

किसानों को दो साल का बोनस और 18 लाख परिवार को घर देने के काम को मंजूरी पहली प्राथमिकता - साय

 रायपुर।  TODAY छत्तीसगढ़  /   विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद विष्णुदेव साय ने मीडिया से चर्चा में कहा कि मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद उनकी ईमानदारी से कोशिश रहेगी कि वे सबके विश्वास पर खरा उतरें । विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ को पांच वर्ष से त्रस्त सरकार से छुटकारा मिला है। विष्णुदेव साय ने बघेल सरकार पर कहा कि कांग्रेस ने राज्य का खजाना खोखला कर दिया है, लेकिन हम मोदी जी की गारंटी को प्राथमिकता से अगले पांच वर्ष में पूरा करेंगे। विष्णुदेव साय ने कहा कि अटलजी की जयंती के मौके पर किसानों को दो साल का बोनस दे दिया जाएगा और 18 लाख परिवारों को घर देने के काम को मंजूरी देना हमारा पहला काम होगा। 

-----------------------


© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा