Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

गश्त के दौरान पुलिस के हाथ लगा ईनामी नक्सली


राजनांदगांव ।
  TODAY छत्तीसगढ़  /   छत्तीसगढ़ की सीमा से सटे महाराष्ट्र की गढ़चिरौली पुलिस ने दो लाख रुपए के एक ईनामी नक्सली को गिरफ्तार किया है। पुलिस के हत्थे चढ़ा नक्सली छत्तीसगढ़ के बीजापुर का रहने वाला है। PLGA सप्ताह मना रहे नक्सलियों के खिलाफ गश्त अभियान के दौरान पुलिस ने एक नक्सली को गिरफ्तार किया। 

इस मामले में अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक गढ़चिरौली जिले में  PLGA सप्ताह के दौरान हिंसक वारदात से निपटने के लिए सुरक्षाबलों का सर्चिग अभियान लगातार चल रहा है। गश्त के बीच गढ़चिरौली के दरमांचा बेस कैम्प के पास पुलिस को एक संदिग्ध व्यक्ति नजर आया। पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान संदिग्ध व्यक्ति की पहचान महेन्द्र किशतैया के रूप में हुई । पुलिस के मुताबिक वो लंबे समय से गढ़चिरौली जिले में सक्रिय है। नक्सल संगठन में रहते उसने कई हिंसक वारदातों को अंजाम दिया है। जिसमें डकैती, आगजनी तथा अन्य आपराधिक वारदात शामिल है। नक्सलियों की ओर से उत्तर गढ़चिरौली डिवीजन में पीएलजीए सप्ताह मनाने की लोगों से अपील की गई है। पुलिस लगातार मोहला-मानपुर जिले की सीमा से लेकर गढ़चिरौली तक गश्त कर रही है। आपको बता दें कि पकडे गये नक्सली पर दो लाख रूपये का इनाम भी घोषित है। 


© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा