Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

भाजपा कार्यकर्ताओं ने विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री बनने पर ख़ुशी से आतिशबाजी की


 बिलासपुर। 
 TODAY छत्तीसगढ़  /    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा होने के बाद बिलासपुर भाजपा कार्यालय में जश्न  माहौल देखा गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के रूप में विष्णुदेव साय के चुने जाने पर ख़ुशी से आतिशबाजी भी की।  पार्टी कार्यकर्ताओं ने शीर्ष नेतृत्व का भी आभार व्यक्त किया है। 

भारतीय जनता पार्टी के मीडिया प्रभारी प्रणव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का कुशल मार्गदर्शन लगातार मिलता रहा है। आज प्रदेश के नये मुख्यमंत्री के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता विष्णुदेव साय के नाम का ऐलान होते ही प्रदेश भर में ख़ुशी की लहर दौड़ गई। बिलासपुर में भाजपा के विभिन्न प्रकोष्ठ से जुड़े नेताओं, कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में एकत्र होकर खुशियां मनाई और जमकर आतिशबाजी की। 

TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें   

इस अवसर पर युवामोर्चा के जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी सुनीता मानिकपुरी अंकित गुप्ता राकेश चंद्राकर मोनू रजक नितिन छाबड़ा वेदांत शुक्ला मुकेश राव मनीष पाठक आशीष मिश्रा राहुल सिंह अंकित पाठक ओम सूर्य कारण पांडे सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा जिला बिलासपुर की कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा