Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

दुर्घटना में घायलों की मदद करने वाले 'नेक इंसानों' से मिलेंगी दूसरों को प्रेरणा - SP SANTOSH KUMAR

 


बिलासपुर।
  TODAY छत्तीसगढ़  /   भारत में प्रतिवर्ष सड़क दुर्घटनाओं में लगभग डेढ़ लाख लोगों से अधिक लोगो की अकाल मृत्यु होती है, जिसमें विशेष अन्य करण के अलावा "घायलों को तत्काल चिकित्सा सुविधा न मिल पाना भी एक बड़ी वजह होती हैं। 

इस स्थिति को संज्ञान में लेते हुए बिलासपुर हाईकोर्ट ने सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित चिकित्सा उपलब्ध कराने में मदद करने वाले व्यक्तियों को 'गुड सेमीरिटर्न' यानि 'नेक इंसान' की संज्ञा देते हुए ऐसे व्यक्तियों को प्रोत्साहित और पुरस्कृत  करने का आदेश जारी किया है l

  बिलासपुर हाईकोर्ट के आदेश के परिपालन में आज बिलासपुर पुलिस ने जिले के 07 'गुड सेमीरिटर्नओं' को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी संतोष कुमार सिंह के हाथों सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया है।  सम्मानित किए गए 'गुड सेमीरिटर्न'  में थाना- सीपत के दीपक पांडे, जिन्होंने होली के दिन दो पहिया वाहन से गिरने पर एक व्यक्ति को स्वयं 108 के माध्यम से अस्पताल दाखिल कराया था। इसी प्रकार श्रीमती आरती कश्यप ने  30 सितम्बर 2023 को फरहदा चौक के पास ट्रक की ठोकर से एक शिक्षिका के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने की वजह से गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। 'गुड सेमीरिटर्न' में  पुरस्कृत होने वालों में ईश्वर यादव, मयंक त्रिवेदी, श्रीमती पायल लाथ और श्रीमती शैल सिदार का नाम शामिल है। इस ख़ास अवसर पर जिले के पुलिस कप्तान संतोष कुमार  ने कहा कि घायलों की मदद करने वालों के सम्मान से दूसरे आम लोगों को भी प्रेरणा मिलेगी। 

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा