Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नंदूराम भांगे के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

 


बिलासपुर।  TODAY छत्तीसगढ़  / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर जिले के चकरभाठा निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री नंदूराम भांगे के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने मृतात्मा की शांति की प्रार्थना के साथ ही पीड़ित परिवार के प्रति भी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में स्वर्गीय श्री भांगे का अतुलनीय योगदान रहा। भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान 14 वर्ष की किशोरावस्था में भी उन्होंने अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष किया और 3 महीने तक जेल में निरुद्ध रहे। स्वर्गीय श्री भागे का योगदान हमेशा इतिहास में अमिट अक्षरों में लिखा रहेगा।

उल्लेखनीय है कि श्री भांगे का निधन गुरुवार की रात जिला चिकित्सालय बिलासपुर में हुआ। उन्हें प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में गॉड ऑफ ऑनर देकर अंतिम विदाई दी गई। 

TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें  

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा