Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

जिला कार्यालय में मनाया गया राष्ट्रीय संविधान दिवस

 जिला कार्यालय बिलासपुर में आज 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया गया। सामूहिक रूप से संविधान की प्रस्तावना का पठन किया गया। संविधान की मूल भावना के अनुरूप काम करने का सबने संकल्प लिया।


बिलासपुर।
  TODAY छत्तीसगढ़  /   जिला कार्यालय बिलासपुर में आज 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया गया। सामूहिक रूप से संविधान की प्रस्तावना का पठन किया गया। संविधान की मूल भावना के अनुरूप काम करने का सबने संकल्प लिया। गौरतलब है कि 26 नवंबर 1949 के दिन भारतीय संविधान सभा ने संविधान को अंगीकार किया था। इस घटना की याद में हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। एडीएम आरए कुरुवंशी ने जिला कार्यालय परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष उपस्थित सभी अधिकारी कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन करवाया। शासन के निर्देशानुसार अन्य जिला कार्यालयों में भी संविधान दिवस मनाया गया। TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें   

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा