Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

संविधान दिवस पर निकाली गई रैली, नुकक्ड़ नाटक के माध्यम से संविधान की महत्ता पर चर्चा हुई


 रायपुर। 
  TODAY छत्तीसगढ़  /  आज 26 नवंबर की सुबह संविधान दिवस के मौके पर एक रैली निकाली गई साथ ही संविधान की महत्ता पर वृहद् चर्चा हुई। संविधान की महत्ता पर चर्चा व उद्देशिका का वाचन नवीन महाविद्यालय अम्लीडीह रायपुर  के साथ अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन, रायपुर द्वारा कटोरा तालाब में सुबह 7.00 बजे से किया गया।  कटोरा तालाब रायपुर की पार्षद श्रीमती नीलम जगत, अम्लीडीह महाविद्यालय का स्टाफ, गोगांव हायर सेकेंडरी स्कूल का स्टाफ और फाउंडेशन के साथी इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। 


TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें   

आपको बताते चलें कि इस ख़ास मौके पर संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर को भी याद किया गया तथा उनके आदर्शों, विचारों पर चर्चा हुई। संविधान दिवस के मौके पर नारों के साथ रैली निकाली गई, छात्र अपने हाथों में संविधान विषय पर अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा प्रदत्त पोस्टर  ले कर चलते रहे। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर अविनाश लाल, पार्षद नीलम जगत ने छात्रों को संबोधित किया। इतना ही नहीं शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल गोगांव के छात्रों द्वारा संविधान की महत्ता पर आधारित एक नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया गया। 

--------------------------------

बिलासपुर। एनटीपीसी सीपत में आज ‘संविधान दिवस’ बड़े ही उत्साह से मनाया गया। इस अवसर पर रमानाथ पुजारी, मुख्य महाप्रबंधक एनटीपीसी, विभागाध्यक्ष, प्राचार्य बीबीपीएस, कर्मचारीगण, यूनियन, एक्सिकिटिव एसोसिएशन एवं अजजा कर्मचारी एसोसिएशन के प्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम का आरंभ डॉ. भीमराव रामजी अम्बेडकर की प्रतिमा को पुष्पांजलि अर्पण कर हुआ । तत्पश्चात उज्जवलनगर परिसर में एक संविधान जागरूकता रैली का आयोजन किया गया जिसमें कर्मचारियों, महिलाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

 इसी क्रम में संस्कृति क्लब में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसके दौरान परियोजना प्रमुख द्वारा सभी प्रतिभागियों को भारतीय संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई। उन्होने अपने उद्बोधन में संविधान दिवस की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालते हुए सभी को संविधान सम्मत उद्देशिका को अपने जीवन में उतारने और उसके अनुरूप कार्य करने के लिए प्रेरित किया। 

------------------------

                                         www.todaychhattisgarh.in पर आपका स्वागत है, आप अपने क्षेत्र का समाचार, जानकारी और सामाजिक सरोकार से जुड़े मुद्दों के बारे में हमें इस (9111607770वाट्सअप नंबर पर सीधे भेज सकते हैं । जानकारी और समाचार को अवलोकन पश्चात TCG NEWS पर प्रमुखता से प्रकाशित किया जायेगा । 

आप यहाँ क्लिक करके सीधे वाट्सअप नंबर पर भी पहुँच सकते हैं और प्रकाशन योग्य सामग्री भेज सकते हैं। 


© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा