Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

चंद्रपुर : 'बजरंग' की ज़िंदगी पर भारी पड़ा 'छोटा मटका', ताडोबा में क्षेत्रीय वर्चस्व को लेकर बाघों में संघर्ष

 

फोटो साभार / UCN NEWS 

चंद्रपुर। TODAY छत्तीसगढ़  /  ताडोबा टाईगर रिजर्व में दो बाघों में लड़ाई होने के बाद एक बाघ बजरंग की मौत से एक तरफ वन अमला परेशान है वहीं वन्यप्रेमियों के बीच इस खबर को लेकर खासा दुःख। बताया जा रहा है कि इस घटनाक्रम में दूसरा बाघ (छोटा मटका) गंभीर रूप से घायल हो गया है। पशु चिकित्सकों की निगरानी में घायल बाघ का इलाज हो सके ऐसे प्रयास किये जा रहें है। 

बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में स्थित ताडोबा टाईगर रिजर्व के बफर जोन के खडसंगी वन क्षेत्र के वाहनगांव में आज दो बाघों की क्षेत्रीय वर्चस्व को लेकर जमकर लड़ाई हुई। इस घटना में एक बाघ की मौत हो गई है। वहीं दूसरा बाघ गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही बैठा हुआ है. जानकारी के मुताबिक़ यह घटना वाहनगांव के सुभाष दोडके के खेत में घटी है । TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें    

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा