Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

आबकारी विभाग का छापा, अवैध शराब का जखीरा जब्त


 बिलासपुर। 
 TODAY छत्तीसगढ़  /    विधानसभा निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए निर्वाचन आयोग द्वारा अवैध शराब पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिये गए हैं।  बिलासपुर कलेक्टर अवनीश कुमार शरण के निर्देश पर आबकारी विभाग की टीम ने पिछले दो दिनों में कई जगह छापामार कार्रवाही की है जिसमें जिले के मस्तूरी वृत्त के ग्राम बेल्हा थाना पचपेड़ी में अवैध शराब बेचने वालों पर कार्यवाही की गई है । 

आबकारी विभाग से हासिल जानकारी के मुताबिक़ मस्तूरी क्षेत्र के बेल्हा थाना पचपेड़ी में कुछ लोगों द्वारा अवैध तरीके से शराब बिक्री किये जाने की सूचना मिल रही थी। इधर विधानसभा निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए निर्वाचन आयोग और कलेक्टर द्वारा अवैध शराब पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिये गये हैं जिसके परिपालन में 12 नवम्बर को ग्राम बेल्हा थाना पचपेड़ी में 115 डिब्बों में भरी कुल 920 लीटर महुआ शराब जब्त की गई। इस मामले में आरोपी अजय पिता चंद्रभान गौड़ निवासी बेल्हा और मनोहर पिता रामसिंग मंडावी निवासी बेल्हा के खिलाफ आब अधि. की धारा 34(1) ख का प्रकरण दर्ज किया। 


TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें   

वहीँ एक अन्य मामले में आबकारी विभाग की टीम ने लोरमी कोटा तखतपुर तिराहा से लगे करगीकला में अवैध रूप से छुपा के रखी गई शराब जब्त की गई, साथ ही ग्राम लमकेना में शराब विक्रेता पर कार्यवाही की गई है । कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी. सुश्री कल्पना राठौर, छवि पटेल के अलावा अन्य कर्मचारी शामिल रहे। 

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा