Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

हाथी पूरे प्रदेश में घूम रहें हैं, कहाँ-कहाँ धान बिछाएगी भूपेश सरकार - विष्णुदेव

TODAY छत्तीसगढ़  /  रायपुर / छत्तीसगढ़ में सरकार अब हाथियों को बस्तियों और गांवों में आने से रोकने के लिए जंगल में ही सड़ा धान खिलाने की तैयारी में है। इसे लेकर अब सियासी बखेड़ा खड़ा हो गया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय ने शनिवार को रायपुर में कहा कि हाथी सड़ा धान सूंघेंगे भी नहीं और अगर खा भी लिया तो उन्हें लत लगेगी। इससे फसलों को वो नुकसान पहुंचाएंगे। उन्होंने पूछा, हाथी पूरे प्रदेश में घूम रहे हैं, सभी जगह सरकार धान बिछा देगी क्या ?

रायपुर स्थित भाजपा कार्यालय में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा नेताओं ने बताया कि सरगुजा में पिछले कुछ दिनों से पार्टी नेताओं की टीम लोगों से मुलाकात कर रही है। हाल के दिनों में मैनपाट इलाके में 9 लोगों की मौत हाथियों के  हमले में हुई है। भाजपा नेताओं ने सभी मृतकों के परिवारों से मुलाकात की है। पार्टी ने दावा किया है कि जिन इलाकों में हाथी आते हैं। वहां मौजूदा कांग्रेस सरकार कोई पुख्ता बंदोबस्त नहीं कर रही। इससे आम आदमी परेशान है। 

TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें   

दरअसल, हाथियों को सड़ा धान खिलाने के कॉन्सेप्ट पर प्रयोग हो रहे हैं। अगर ये तय हो जाता है तो वन विभाग मार्कफेड से अंकुरित व बचा हुआ धान खरीदेगा। जंगल या बस्ती के बाहर ही धान उपलब्ध होने पर हाथी बस्ती में नहीं जाएंगे। साथ ही, संग्रहण केंद्रों में जमा 85 हजार टन धान को भी खपाया जा सकेगा। इस धान को मिलर 700 रुपए प्रति क्विंटल की दर पर मांग रहे हैं, जबकि वन विभाग को 2095.82 रुपए में दिया जाएगा।

ज्ञातव्य हो कि छत्तीसगढ़ में करीब तीन दशक से ज्यादा समय से करीब  300 से ज्यादा हाथियों का 9 जिलों में आतंक है।  शहरी क्षेत्रों की बात करें तो अब भोजन की तलाश में हाथी रायपुर के करीब मंदिर हसौद और महासमुंद शहर तक पहुंच चुके हैं। वन विभाग इसके लिए जल्द ही मार्कफेड से सड़ा गला धान लेकर खेतों में रखेगा। मार्कफेड के एमडी ने पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ को एक पत्र भेजकर धान खरीदी का ऑफर भी दिया है।


© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा