Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

एक्सिस बैंक में शॉट सर्किट से लगी आग, बैंक कर्मियों की तत्परता से बड़ा हादसा टला

 TODAY छत्तीसगढ़  / रायगढ़ /  रायगढ़ जिला मुख्यालय स्थित एक्सिस बैंक की शाखा में आज सुबह आगजनी से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की टीम ने बैंक के भीतर लगी आग पर तत्काल काबू पा लिया, जिससे बड़ी घटना टल गई। यह आग शार्ट सर्किट से होना बताया जाता है, लेकिन जांच के बाद ही इसकी पुष्टि हो पाएगी।

सोमवार को जैसे ही एक्सिस बैंक खुला और कैशियर सर्वर रूम पहुंचा तो धमाके के साथ सर्वर रूम में आग की लपटें उठने लगी। बैंक कर्मी घबरा कर बैंक से बाहर आ गए। तुरंत दमकल को इसकी सूचना दी और साथ ही सिटी कोतवाली पुलिस को भी जानकारी देते हुए सहायता की गुहार लगाई।    

TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें  

कल स्वतंत्रता दिवस और रविवार होने के कारण बैंक बंद था। आज सोमवार को सभी बैंककर्मी रोज की तरह बैंक पहुंच रहे थे। इसी क्रम में कैशियर ने भी बैंक पहुंचकर सर्वर रूम खोला तो अचानक धमाके के साथ वहां आग की लपटें उठाने लगी।  बैंककर्मियों ने बताया कि दमकल को इसकी सूचना तत्काल दी गई। फिलहाल अभी तक कोई जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है, लेकिन बैंक का सर्वर रूम बुरी तरह प्रभावित हुआ है।  

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा