Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

नहीं रहे रामाधार कश्यप, मुख्यमंत्री ने कहा - उनका योगदान आने वाली पीढियों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा

TODAY छत्तीसगढ़  /  बिलासपुर / पूर्व राज्यसभा सदस्य और जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर [ग्रामीण] के अध्यक्ष रहे रामाधार कश्यप का आज मंगलवार की तड़के 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वरिष्ठ नेता की आकस्मिक मौत से स्तब्ध प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने शोक संतृप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। श्री बघेल ने अपने शोक संदेश में कहा है कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के लिए स्व. श्री कश्यप का जज्बा और उनका योगदान आने वाली पीढियों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा। 

आपको बता दें कि डॉ खूबचंद बघेल और स्व. परसराम यदु के साथ लम्बे समय तक काम करने वाले रामाधार कश्यप निर्विवाद छवि के नेता रहें हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण आंदोलन में अग्रणीयोद्धा की भूमिका निभाई।  कमेटी के संचार प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने स्वर्गीय कश्यप को श्रद्धा सुमन अर्पित किया है।   

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा