Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

बेलगाम रफ़्तार ने लील ली एक ज़िंदगी, पुलिस के इंतज़ार में सड़क पर पड़ी रही लाश

TODAY छत्तीसगढ़  /  रायपुर / आज सुबह राजधानी के भारतमाता चौक में बेलगाम रफ़्तार एक व्यक्ति की मौत का कारण बन गई। दूध से भरा पिकअप वाहन दूसरी तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार को बचाने की कोशिश में अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई है। घटना रायपुर के सिविल लाईन थाना क्षेत्र की है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक, देवभोग कंपनी का पिकअप वाहन शनिवार सुबह करीब 6 बजे दूध के पैकेट लेकर डिलीवरी के लिए तेलीबांधा की ओर आ रहा था। वाहन भारत माता चौक के पास पहुंचा ही था कि सामने से शंकर नगर की ओर से अचानक तेज रफ्तार एक कार सामने आ गई, पिकअप चालक ने कार को बचाने की फिराक में वाहन से नियंत्रण खो दिया और पिकअप पलट गई। वाहन के नीचे दबने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कार चालाक को मामुली खरोंच तक नहीं आई। 

राजधानी के व्यस्ततम चौक में सुबह-सुबह हुए सड़क हादसे की ख़बर डायल 112 को दी गई बावजूद इसके पुलिस करीब देर बाद मौके पर पहुंचीं। पुलिस के इंतज़ार में शव सड़क पर घंटे भर पड़ा रहा, मृत व्यक्ति का नाम बासु बताया जा रहा है। इधर पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेकर वाहन जब्त कर लिया है। 

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा