Slider

बृहस्पति सिंह को पार्टी आलाकमान ने थमाया नोटिस, सिंहदेव के सदन छोड़कर चले जाने से गर्म हुई सियासत


TODAY छत्तीसगढ़  / रायपुर /  स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव पर आरोप लगाने पर प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने विधायक बृहस्पत सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया है l कांग्रेस हाईकमान के निर्देश पर बृहस्पत सिंह को नोटिस जारी किया गया है l बृहस्पत सिंह ने सिंहदेव पर जान से मारने का आरोप लगाया था l 

 आपको बता दें कि आज प्रदेश की राजनीति का सबसे गर्म दिन रहा। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव छत्तीसगढ़ विधानसभा से नाराज होकर निकल गए, उन्होंने सदन में अपनी भावनाओं को व्यक्त भी किया।  सदन छोड़कर चले जाने के बाद टीएस सिंहदेव को मनाने की कवायद शुरू हो गई। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने उन्हें फोन कर चर्चा के लिए विधानसभा वापस बुलाया। इसके बाद काफी देर तक मुख्यमंत्री कक्ष में मंत्रियों के बीच मंथन चलता रहा लेकिन नतीजा स्पस्ट रूप से सामने नहीं आ सका। इधर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने बैठक के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा, फैसला भविष्य के गर्भ में है। इस मामले में अब जो कहेंगे वह सीएम ही कहेंगे। कल सदन में आने को लेकर पूछे गए सवाल में सिंहदेव ने कहा, मैं अपनी बात पर कायम हूं, यह परिस्थितियों पर निर्भर करता है। 

रविंद्र चौबे ने कहा गलतफहमी हुई है 

विधानसभा की कार्रवाई स्थगित होने के बाद स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, सीएम के बुलावे पर दोबारा विधानसभा पहुंचे, और अन्य मंत्रियों की मौजूदगी में बृहस्पत सिंह विवाद पर चर्चा हुई। संसदीय कार्यमंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि श्री सिंहदेव को गलतफहमी हुई है। श्री चौबे ने मीडिया से चर्चा में कहा कि बृहस्पत सिंह ने कहीं भी एफआईआर कराने की बात नहीं की है, न ही पार्टी में स्वास्थ्य मंत्री की शिकायत की है। सीएम के सामने किसी ने भी उनकी शिकायत नहीं की है।

TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें   

ये था  मामला 

दरअसल रामानुजगंज विधायक बृहस्पत सिंह के काफिले की एक गाड़ी पर शनिवार रात को सरगुजा में पत्थर फेंके गए थे। गाड़ी के ड्राइवर और गार्ड से बदसलूकी हुई। आरोप है कि स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के एक रिश्तेदार ने उनकी गाड़ी ओवरटेक करने के विवाद में ऐसा किया। घटना की जानकारी मिलते ही विधायक थाने पहुंच गए। ड्राइवर की तहरीर पर FIR लिख ली गई। पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। शाम को रायपुर पहुंचे विधायक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर टीएस सिंहदेव पर हमले का आरोप लगा दिया। इसके बाद से प्रदेश की राजनीति गरमा गई। 

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com