Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

इस बार ग्रामीण नहीं, शहर के संभ्रांत लोगों के पास मिली तेंदुए की खाल, मनीष अग्रवाल और निखिल कुमार पुलिस हिरासत में


TODAY छत्तीसगढ़  / रायपुर / राजधानी की माना पुलिस ने बुधवार रात दो युवकों को पकड़ा है। इनके पास से तेंदुए की खाल मिली है। पकड़े गए आरोपी स्कूटर से खाल बेचने की फिराक में थे। पुलिस ने आरोपियों के पास मौजूद सूटकेस से खाल बरामद की है। पकड़े गए दोनों आरोपी रायुपर के तेलीबांधा निवासी निखिल कुमार और बलौदाबाजार निवासी मनीष अग्रवाल हैं। दोनों को गुरुवार को जेल भेज दिया गया।

माना की पुलिस को निखिल और उसका साथी अपनी स्कूटर पर बैग लादे दिखे। सादे कपड़ों में दो अफसर टहलते हुए इनके पास गए। बातों-बातों में पूछ लिया कुछ खास सामान है क्या, निखिल ने कहा हां। दूर खड़ी टीम को अफसरों ने इशारा कर दिया। निखिल और उसके साथी ने भागने की कोशिश भी की मगर धर लिए गए। जांच टीम ने सूटकेस खुलवाया तो इसमें तेंदुए की खाल रखी मिली।

TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें   

अब तक हुई जांच में पता चला है कि रायपुर के किसी रईस कारोबारी को खाल 10 लाख में बेची जानी थी। पुलिस गिरफ्तार हुए युवकों से उस कारोबारी के बारे में भी पूछताछ कर रही है। फिलहाल खरीदार का खुलासा नहीं हो सका है। युवकों ने बताया कि वो वीआईपी रोड इलाके में इसी वजह से आए थे कि डील हो सके। युवकों का फोन बरामद कर पुलिस उसकी भी जांच कर रही है ताकि खुलासा हो सके। - भास्कर 

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा