Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

एशियन पेन्ट के डब्बों के बीच रखा 18 बोरी गांजा बरामद, कीमत 1 करोड़ रूपये से अधिक

 TODAY छत्तीसगढ़  / कोण्डागांव /  कोण्डागांव पुलिस ने यूपी के गांजा तस्कर को 1 करोड़ 9 लाख के गांजे व 12 चक्का ट्रक सहित पकड़ा। पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि ट्रक में एशियन पेन्ट के ड्रम व कार्टुन के बीच अवैध रूप से गांजा छुपाकर विशाखापटनम से रायपुर की ओर ले जा रहे हैं। जिस पर थाना प्रभारी अर्चना धुरन्धर व टीम के द्वारा एनएच- 30 ग्राम चिखलपुटी पीआरए कंपनी के सामने कोण्डागांव में नाकेबंदी कर उक्त ट्रक को रोककर चेक करने पर ट्रक में एशियन पेन्ट के डब्बे के बीच 18 बोरी में प्लास्टिक सेलो टेप से लपेटा हुआ कुल 734.245 किलोग्राम गांजा ट्रक से बरामद किया गया।

TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें 

ट्रक चालक को नाम पता पूछने पर अपना नाम बनुनन्द यादव (36) बासगांव जिला कुशीनगर उप्र बताया। जिसे गांजा के संबंध मे पूछताछ करने पर एशियन पेन्ट के डब्बो के बीच छुपाकर गांजा तस्करी कर उत्तरप्रदेश ले जाना बताया। मौके पर उक्त आरोपी के ट्रक से बरामद कुल 727.165 किलोग्राम गांजा की कुल कीमत एक करोड़ नौ लाख सात हजार चार सौ पचहत्तर रूपये व ट्रक का कुल कीमत छ: लाख रूपये व आरोपी के पास से जब्त नगद 2000 रूपये व एक मोबाईल कीमत 500 रूपये कुल जुमला कीमत एक करोड़ पन्द्रह लाख नौ हजार नौ सौ पचहत्तर रूपये को 21 जुलाई को जब्त किया। आरोपी का कृत्य नारकोटिक्स एक्ट अंतर्गत दण्डनीय अपराध होना पाये जाने से गिरफ्तारी के कारणों से अवगत कराकर 21 जुलाई को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा