Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

नाबालिग की रस्सी से बांधकर बेरहमी से पिटाई, मोबाइल चोरी का आरोप

TODAY छत्तीसगढ़  /  बिश्रामपुर /  सूरजपुर जिले के  जयनगर थाना क्षेत्र निवासी एक नाबालिग को मोबाइल चोरी के शक में 4 युवकों ने पिटाई की थी। मारपीट का वीडियो भी वायरल हुआ था। इस मामले में जयनगर पुलिस ने आज 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं 2 फरार की तलाश की जा रही है।

पुलिस के अनुसार बीते 23 जुलाई को जयनगर थाना क्षेत्र निवासी एक नाबालिग बालक ने थाना जयनगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 20 जुलाई को अपने मामा के घर से वापस आने के दौरान संजय दास के घर के पास एक मोबाइल पड़ा मिला, जिसे वो अपने साथ ले गया। दूसरे दिन उस पाए मोबाईल का लॉक खुलवाने स्थानीय मोबाईल दुकान में दिया। इसी बीच 24 जुलाई को आरोपी संजय दास अपने 3 साथियों के साथ वहां पहुंचा और बालक से फोन के बारे में पूछताछ करते हुए उसे अपने साथ खेत में ले जाकर मोबाईल चोरी करने की बात कहते हुए गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की। पीडि़त बालक की रिपोर्ट पर थाना जयनगर में आरोपियों के खिलाफ कई धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।

TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें   

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने थाना प्रभारी जयनगर को आरोपियों की पतासाजी कर जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे। सोमवार को जयनगर की पुलिस टीम ने प्रकरण के मुख्य आरोपी ग्राम गणेशपुर निवासी संजय दास एवं ग्राम सेदम, थाना बतौली निवासी राजू अगरिया को मुखबिर की सूचना पर ग्राम रविन्द्रनगर में घेराबंदी कर पकड़ा है, वहीं प्रकरण में फरार 2 अन्य आरोपियों की पतासाजी पुलिस सरगर्मी से कर रही है।

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा