Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

कोविड-19 जांच सुनिश्चित करने के निर्देश, जांच कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध होगी FIR

 TODAY छत्तीसगढ़  /   रायपुर / कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार ने कोविड-19 पॉजिटिव व्यक्तियों के सीधे एवं प्राइमरी संपर्क में आये व्यक्तियों की कोविड-19 जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है तथा जांच कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध नियमानुसार एफ.आई.आर. दर्ज कराने हेतु कार्यपालक मजिस्ट्रेट एवं नायब तहसीलदार एन.के. सिन्हा को अधिकृत किया है। उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर को उप निरीक्षक से अनिम्न पुलिस अधिकारी की ड्यूटी भी श्री सिन्हा के साथ लगाना सुनिश्चित करने कहा है।

TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

उल्लेखनीय है कि कोविड-19 पॉजिटिव पाये गये व्यक्तियों की कांटेक्ट ट्रेसिंग कार्य की गत् दिवस की गई समीक्षा में यह पाया गया कि कोविड 19 पॉजिटिव व्यक्तियों के सीधे एवं प्राइमरी कॉन्टेक्ट में आये कुछ व्यक्तियों द्वारा कोविङ-19 जांच कराने में आना-कानी की जा रही है या सैम्पल देने से इनकार किया जा रहा है। कोविड-19 महामारी के फैलाव से बचाव तथा कोरोना वायरस की चैन को तोड़ने हेतु कोविड-19 पॉजिटिव व्यक्तियों के सीधे एवं प्राइमरी कॉन्टेक्ट  में आये तथा कोविड लक्षण वाले व्यक्तियों की कोविड-19 जाँच कराना अत्यंत आवश्यक है।

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा