Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

भारतीय जनता पार्टी दक्षिण मंडल बिलासपुर के द्वारा मंडल कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न, तय की गई जिम्मेदारियाँ

 TODAY छत्तीसगढ़  / बिलासपुर / गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी दक्षिण मंडल बिलासपुर के द्वारा मंडल कार्यसमिति की बैठक पार्टी कार्यालय में संपन्न हुई। इसमें मुख्य रूप से भाजपा प्रादेशिक कार्यालय से दिए गए दिशा निर्देश के अनुरूप विभिन्न जानकारियां मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवम शक्ति केंद्र प्रभारियों को दी गई तथा कुछ जिम्मेदारियां बुथ अध्यक्षों के लिए भी तय की गई । 

इन सभी विषयों पर विस्तृत जानकारी  मंच में उपस्थित सभी अतिथियों ने क्रमशः अपनी बात रखी जिसमें पार्टी की रीति नीति एवं कार्यशैली पर विशेष जोर देते हुए संगठन के दिशा निर्देशों पर चलने हेतु कार्यकर्ताओं को बात कही गई, एवं पार्टी द्वारा जो कार्यक्रम एवं रूपरेखा तय की जाती है उस पर शत प्रतिशत अमल करते हुए उसे व्यवस्थित समय पर डाटा पूरा करने हेतु जोड़ दिया गया। इसमें प्रमुखता से बूथ रजिस्टर तैयार करते हुए उसमे आवश्यक जानकारियां को सम्मिलित करते हुए पार्टी के अनिवार्य कार्यक्रम को लिखित  रूप से संकलित करने हेतु दिशा निर्देश दिया गया। वक्ताओं में मंच पर विशेष रूप से जनसंघ के समय पार्टी में काम करने वाले वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में बेनी गुप्ता एवं पूर्व महापौर उमाशंकर जायसवाल उपस्थित रहे। 

विशिष्ट अतिथियों में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरजीत सिंह दुआ, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नगर निगम महेश चंद्रिकापुरे, पूर्व अध्यक्ष शंकर कछवाहा, धीरेंद्र केसरवानी  एवं मंडल प्रभारी मनीष अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष जुगल अग्रवाल मंच पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री अमित तिवारी द्वारा किया गया , इसमें अतिथियों द्वारा सभी वार्ड प्रभारियों को एवम  एवं बूथ अध्यक्षों को बूथ रजिस्टर व घर में लगाने हेतु नेम प्लेट प्रदान की गई। अंत मे सभी का आभार प्रदर्शन  महामंत्री नारायण गोस्वामी द्वारा किया गया। 

TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें   

इस इस बैठक में प्रदेश सांस्कृतिक प्रकोष्ठ से अभिजीत मित्रा (रिंकू),मोर्चा अध्यक्ष शोभा कश्यप , मनोज कश्यप, सिकंदर खान, जितेंद्र अंचल, सचिन कायरवार के अलावा मंडल पदाधिकारियों में कविता वर्मा, लक्ष्मी साहू पार्षद ,रश्मि साहू ,दीपशिखा यादव, मंजुला सिंह, राजेश साहू, लक्की ठाकुर, मंजीत पुरी गोस्वामी, मोहम्मद वसीम खान, नीरज वर्मा, गिरधारी अग्रवाल, परेश गुप्ता, जगदीश साव,जितेंद्र जांगड़े, नारायण कुर्रे, केदार खत्री, विकास एंथोनी, गणेश रजक, योगेश सिंह ठाकुर, सत्यजीत भौमिक, रोशन सिंह, दाऊ शुक्ला ,मनीष गुप्ता, परेश गुप्ता, रीना गोस्वामी, सरिता कामले, अनुराधा रामटेके, हरेंद्र तिवारी, शिव पटेल ,छोटेलाल महिलांगे, ऋषि उपाध्याय, ईश्वर रजक, रामफल खरे, अयोध्या डेहरिया, मनीष अग्रवाल, कैलाश गुप्ता, महेंद्र जायसवाल, देवेश खत्री,  साहिल कश्यप, अंकित गुप्ता ,शोभा परसवानी ,नीता साहू, वंदना तिवारी, प्रदीप कुमार वर्मा ,अभिषेक वर्मा, राजाराम भावे राजेंद्र शर्मा, चंद्रशेखर दिनकर, नीरज निर्मलकर, महावीर लाशरे , गीता प्रसाद ,रोज राम रात्रे, संजय चौहान, वीरेंद्र यादव, तनुज वोहरा, जवाहर बांधेकर सुरेश मनहर, लक्ष्मण ध्रुव ,राम प्रसाद कश्यप, अजीत मसीह मुकेश कुमार बंजारे, विशाल बंधे, नरोत्तम यादव, रोहित गेडाम ,अरविंद गोंड वरुण दास, मनोज सोनी, महेश पवार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा