TODAY छत्तीसगढ़ / रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है। नाबालिग लड़की की सामूहिक अस्मत लूटने वालों में उसका प्रेमी भी शामिल है जिसने ना सिर्फ भरोसे को रौंदा बल्कि उस रिश्ते को भी तार-तार कर डाला जिसे लोग प्यार का नाम देते हैं। घटना 10 जून देर शाम की बताई जा रही है। TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें
जानकारी के मुताबिक राजधानी रायपुर के लाखे नगर इलाके में रहने वाली नाबालिग लड़की को उसका प्रेमी घुमाने के नाम पर 10 जून की शाम अपने साथ लेकर गया। आशिक के दिमागी शैतान से नावाकिफ लड़की उसके साथ सैर के लिए निकल पड़ी। इस दौरान लड़की के आशिक के साथ उसके दोस्त भी थे।
पुलिस को दिए अपने बयान में लड़की ने कहा है कि वो शाम के वक्त घर के बाहर थी। घर लौटते वक्त उसका ब्वॉयफ्रेंड उसे मिला। उसके साथ उसके दोस्त भी थे। लड़की के आशिक ने उसे अपने साथ थोड़ी दूर घूम आने कहा। थोड़ी देर बाद पास ही के एक मकान के सामने ये लोग पहुंचे। लड़की का दावा है कि इन बदमाशों ने वहां उसे कुछ सूंघा दिया। इससे लड़की मदहोश हो गई। इसी हालत में लड़के उसे पहले कुछ देर घुमाते रहे। कोई कैमिकल सुंघाए जाने की वजह से उसकी हिम्मत नहीं हुई कि वो विरोध कर पाए। फिर आस-पास के हिस्से में एक मकान में ले जाकर बारी-बारी से उसका रेप किया। लड़की को वहीं छोड़कर बदमाश भाग गए थे। काफी देर बाद वो घर पहुंची और परिजनों को सारी बात बताई। इसके बाद मामला पुलिस के पास पहुुंचा।
घटना की शिकायत मिलने के बाद अब शनिवार को पुलिस ने गैंगरेप के आरोपियों को पकड़ लिया है। इनमें दो नाबालिग और एक बालिग युवक शामिल है। पुलिस फिलहाल इनसे पूछताछ कर रही है। पुरानी बस्ती थाने की टीम ने इन लड़कों की पहचान युवती की सुरक्षा की वजह से उजागर नहीं की है। ये बदमाश लाखे नगर के ही रहने वाले हैं।