Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

सभी उद्यान और पार्क खोलने का आग्रह, कलेक्टर से मिले महापौर रामशरण

 TODAY छत्तीसगढ़  / बिलासपुर। कोरोना वायरस के संक्रमण कमजोर होते ही अब शहर के सभी गार्डन और पार्कों में लगे ताले को खोलने की मांग आम जनता कर रही हैं। ऐसे में महापौर रामशरण यादव रविवार को कलेक्टर सारांश मित्तर से मिले और चर्चा करते हुए उनसे आग्रह किया कि शहर के सभी पार्क और गार्डन को खोलने जिला प्रशासन आदेश जारी करे।  TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें   

गॉर्डन बंद होने से लोग सुबह-शाम वॉक करने नहीं जा पा रहे हैं। महापौर रामशरण यादव ने बताया कि लॉकडाउन का महीने बीतने के बाद अब आम लोग नगर निगम  से गार्डन और पार्क खोलने की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि पिछले कई माह से घर पर बैठे-बैठे उनका वजन काफी बढ़ गया है। ऐसे में शहर के प्रमुख पार्कों को सुबह-शाम टहलने के लिए खोल दिए जाएं, जिससे उन्हें काफी राहत मिलेगी। टहलने से उनके बढ़ते वजन पर नियंत्रण पाया जा सकेगा। 

 महापौर ने कलेक्टर से कहा कि कंपनी गार्डन सहित शहर के  छोटे- बड़े गार्डन हैं को खोल दिया जाए। कुछ रिहायशी पॉश इलाके में 6-9 गार्डन हैं। लॉकडाउन के चलते जिला प्रशासन के आदेश पर इन सभी को नगर निगम ने फिलहाल बंद कर रखे हैं। लोगों की मांग है कि कॉलोनी क्षेत्र में निगम द्वारा संचालित पार्कों को सुबह-शाम खोल दिए जाए, तो काफी राहत मिलेगी। क्योंकि वहां व्यायाम करने के लिए ओपन जिम भी लगाए गए है। 

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा