Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

मवेशी लेकर बूचड़खाना जा रहा ट्रक फंसा, 12 ज़िंदा और 8 मरे हुए जानवर मिले

 TODAY छत्तीसगढ़  / बिलासपुर / मवेशी तस्करी के लगातार सामने आ रहे मामलों को देखकर यकीन होता है कि छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों और रास्तों के जरिये मवेशियों की तस्करी बड़े पैमाने पर बेख़ौफ़ जारी है। रायगढ़ जिले में मवेशी भरकर तस्करी कर रहे ट्रक के पलट जाने से 19 गाय की मौत के बाद बीती रात बिलासपुर के सकरी बाईपास पर  8 मवेशियों के मौत का मामला सामने आया है। मवेशी तस्करी का यह मामला तब प्रकाश में आया जब मवेशियों से भरी ट्रक सकरी बाईपास के पास सड़क किनारे जमीन गिली होने के कारण फंस गई। 

TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें   

जानकारी के मुताबिक़ सकरी बाईपास पर सड़क किनारे फंसे ट्रक में कुछ भैसों और भैसियों के भरे होने की सुचना सकरी पुलिस को मिली । मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक में देखा तो उसमें करीब 20 मवेशी भरे हुए थे, जबकि 8 मवेशियों की मौत हो गई थी। आज सुबह मृत सभी आठ मवेशियों को जेसीबी की मदद से एक ट्रेक्टर में लादकर दूर ले जाकर दफना दिया गया। इधर ट्रक फंस जाने की वजह से चालक मौके पर वाहन छोड़कर रात को ही भाग गया। पुलिस ने मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस ट्रक मालिक का पता लगाकर जल्द ही मामले की तह तक जाने के दावे कर रही है जबकि बिलासपुर जिले के कुछ चिन्हांकित स्थानों से लगातार मवेशी तस्करी के मामले सामने आते रहें हैं लेकिन कार्रवाही के नाम पर आज भी पुलिस के हाथ खाली हैं। 

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा