Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

ट्रेक्टर से दबकर 3 लोगों की मौत, कई घायल। शादी से घर लौटते वक्त हुआ हादसा


TODAY छत्तीसगढ़  / दंतेवाड़ा /  ग्रामीणों से भरे एक ट्रेक्टर के अनियंत्रित होकर पलट जाने से तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी वहीं कई ग्रामीण घायल हो गए हैं। मरने वालों में दो युवक और एक बच्चा शामिल है।

जानकारी के मुताबिक घटना दंतेवाड़ा के कुआकोंडा थाना क्षेत्र के रेंगनार गांव की है। बड़े गुडरा के कुंजाम पारा में एक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने के लिए करीब 25 लोग ट्रेक्टर में सवार होकर पहुंचें । शादी समारोह में शामिल होने के बाद देर रात घर वापस के दौरान माखपाल के पास ग्रामीणों से भरी ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर पलट गयी। इस हादसे मेें राजू तेलामी और रामा तेलामी सहित एक बच्चे की मौके पर ही दबकर मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि रात काफी होने और आस-पास कोई इंतज़ाम नहीं होने की वजह से मृतकों में एक युवक का शव रात भर ट्रेक्टर के नीचे ही दबा रहा जिसे आज तड़के निकाला गया। इस हादसे में घायल अन्य ग्रामीणों को रात में ही एम्बुलेंस की साहयता से जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करा दिया गया था जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर है।                                          

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा