Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

5 बच्चों के पिता और 4 बच्चों की माँ की अधूरी प्रेम कहानी, जहर पीकर दोनों ने की ख़ुदकुशी


TODAY छत्तीसगढ़  /  गरियाबंद / सोमवार को जिले के जुगाड़ थाना क्षेत्र में एक महिला और युवक की लाश नदी किनारे मिलने से इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई । आशंका जताई गई कि दोनों ने जहरीला पदार्थ पीकर जान दी है, हालांकि प्रारम्भिक जांच के बाद इस बात की पुष्टि कर ली गई । जुगाड़ पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया । मौके पर पुलिस के साथ मौजूद कुछ ग्रामीणों ने बताया कि दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे और शादीशुदा थे। मृतका विधवा थी जिसके चार बच्चे हैं। इसी तरह मृत व्यक्ति के 5 बच्चे हैं। जुगाड़ पुलिस इस सुसाइड को प्रेम प्रसंग  का मामला मान रही है।  

जुगाड़ थाना क्षेत्र की पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक उन्हें सूचना मिली कि एक महिला और पुरूष के शव गाँव के बाहर नदी किनारे पड़े हुए हैं। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर शवों देखा और उसके बाद उनकी शिनाख्त कराई गई। ग्रामीणों से पुलिस को पता चला कि मृतक का नाम परमेश्वर मरकाम (37) ओर मृतिका ललिता यादव (38) है । दोनों ही पास के गांव साहेबिन कछार के रहने वाले थे। पुलिस को वहीं पर डिस्पोजल गिलास मे एक तरल पदार्थ मिला जो जहरीला था । 

TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें  

पुलिस को प्रारम्भिक जांच में पता चला कि दोनों शादीशुदा थे। हालांकि ललिता विधवा थी और उसके 4 बच्चे हैं जबकि परमेश्वर के 5 बच्चे हैं। ग्रामीणों से पूछताछ में ये भी पता चला कि ललिता और परमेश्वर में गहरी दोस्ती थी। दोनों का एक-दूसरे के पास काफी आना-जाना था। रविवार को भी दोनों एक साथ देखे गए थे । 


© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा