Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

पूर्व मंत्री के वीडियो क्लिप से छेड़छाड़, कांग्रेस के जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाही हो - संजय


TODAY छत्तीसगढ़  / रायपुर / भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने भाजपा विधायक व पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के वीडियो क्लिप के साथ छेड़छाड़ कर और कूटरचना कर भ्रम फैलाने के कांग्रेस नेताओं के कृत्य को शर्मनाक बताया है।  श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा के विरुद्ध सोशल मीडिया पर मैनुपुलेट वीडियो व पोस्ट का प्रलाप करने वाली कांग्रेस ने अपने फेक न्यूज़ सेल के ज़रिए श्री अग्रवाल के वीडियो क्लिप के साथ जो भद्दी हरक़त की है, उसके लिए ज़िम्मेदार कांग्रेस के लोगों के ख़िलाफ़ दंडात्मक कार्रवाई होनी चाहिए।  श्रीवास्तव ने कहा कि कूटरचना करके अपने राजनीतिक स्वार्थों को साधने के लिए कांग्रेस किस निम्नस्तर तक जा सकती है, श्री अग्रवाल के वीडियो क्लिप को कूटरचित करने के इस मामले से साफ़ हो गया है।

TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें   

बृजमोहन अग्रवाल ने पत्रकारों के पूछने पर कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में  क्या होता है इस बाबत पत्रकारों को जवाब दिया था जो कई टीवी चैनलों पर दिखाया गया परंतु कांग्रेस के आईटी सेल ने उसके कांग्रेस शब्द को काट काट के यह लिख के अपने अधिकृत पेज से प्रकाशित किया कि बृजमोहन भाजपा के शिविर में क्या होता है वह बता रहे है। 

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्रीवास्तव ने इसे लेकर दर्ज़ कराई गई एफ़आईआर पर तत्काल विधिसम्मत कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि 15 जून को कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर पर मीडिया द्वारा ली गई प्रतिक्रिया में श्री अग्रवाल ने कांग्रेस को शुभकामनाएँ देते हुए कहा था कि भाजपा को इस बात की जानकारी है कि कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविरों में क्या सिखाया जाता है? इसी दौरान श्री अग्रवाल ने टिप्पणी की थी कि कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविरों में रेत माफियागिरी, शराब माफियागिरी, ड्रग माफियागिरी, ज़मीन माफियागिरी का प्रशिक्षण दिया जाता है। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि अगले दिन 16 जून की शाम 05.05 बजे भाजपा विधायक श्री अग्रवाल के इसी वीडियो क्लिप में कूटरचाना कर कांग्रेस ने अपने अधिकृत टि्वटर हैंडल ‘आई एन सी छत्तीसगढ़’ पर यह पोस्ट किया- ‘बृजमोहन अग्रवाल ने बताया, क्या होता है भाजपा के प्रशिक्षण शिविर में ?’ और, उसी तस्वीर के साथ उन्हीं शब्दों को कूटरचना कर ट्वीट किया गया, जिसमें श्री अग्रवाल के वक्तव्य को तोड़-मरोड़कर इलेक्ट्रॉनिक अभिलेख में छेड़छाड़ किया जाना साफ नज़र आ रहा है। श्रीवास्तव ने कहा कि ऐसा करना अपराध की श्रेणी में आता है और यह फिर एक बार साबित हो गया है कि कांग्रेस केवल झूठ का व्यापार करती है और प्रदेश भाजपा कांग्रेस के इस आपराधिक कृत्य की भर्त्सना करती है।इस हेतु भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश अध्य्क्ष मोहन मरकाम,मीडिया प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ,आईटी सेल प्रमुख जय वर्धन बिस्सा पर एफआईआर कर कार्यवाही की मांग भी की है।

                                               
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा