Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

ओरछा के जंगल में सुरक्षा बल ने मार गिराये दो माओवादी, मृतकों की शिनाख्त नहीं

 TODAY छत्तीसगढ़  / बस्तर / नारायणपुर जिले के ओरछा के जंगलों में शनिवार को दिन भर डीआरजी जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चली। और इस मुठभेड़ में डीआरजी के जवानों ने 2 पुरुष माओवादियों को ढेर किया है। जिस इलाके में एनकाउंटर हुआ है, वो नक्सलियों का माड़ डिवीजन है। घटनास्थल से जवानों ने दोनों माओवादियों के शव सहित भारी संख्या में हथियार भी बरामद किया है। ऑपरेशन को सफल कर रविवार की सुबह जवान वापस लौटे हैं। हालाकि मारे गए दोनों नक्सलियों की शिनाख्त अभी नहीं हुई है। 

TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें   

बस्तर के IG सुंदरराज पी ने बताया- दो दिनो के अंदर जगदलपुर के बाद अब नारायणपुर में नक्सल ऑपरेशन में पुलिस को लगातार सफलता मिली है। नारायणपुर के ओरछा थाना क्षेत्र के नक्सलियों के माड़ डिवीजन इलाके के 2 नक्सलियों को जवानों ने मार गिराया है। साथ ही घटना स्थल से दो माओवादियों के शव व हथियार समेत भारी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद की गई है।  

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा