Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

पूर्व मंत्री ने PM मोदी को लिखी चिठ्ठी, कॉरोनाकाल में कांग्रेस सरकार को दिए गए राशन की जाँच की मांग

TODAY छत्तीसगढ़  / रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व पीडब्लूडी मंत्री राजेश मूणत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कोरोना काल में छत्तीसगढ़ को आबंटित खाद्यान्न में अनियमितता का आरोप लगाया है. मूणत ने प्रधानमत्री को चिट्ठी लिखकर आबंटित खाद्यान्न में हुई अनियमितता की जांच कराये जाने की मांग की है. पूर्व मंत्री ने राज्य की भूपेश बघेल सरकार पर आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने कोरोना काल में राशन कार्डधारी प्रति परिवार को दो महीने का 10 किलो राशन वितरण करने के लिए दिया था लेकिन 3 सदस्य वाले परिवारों को राज्य शासन द्वारा राशन नहीं दिया गया.

TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें   

क्या लिखा है पूर्व मंत्री ने  - 

राजेश मूणत ने पत्र में लिखा कि भारत सरकार ने छत्तीसगढ़ शासन को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत अंत्योदय और प्राथमिकता समूह के राशन कार्ड पर 2 लाख 770 मीट्रिक टन खाद्यान्न निःशुल्क आबंटित किया. दिए गए खाद्यान्न का वितरण छत्तीसगढ़ शासन ने नहीं किया. राशन कार्डधारी हितग्राही को निर्धारित मात्रा से कम खाद्यान्न प्राप्त होने की शिकायत निरंतर मिल रही है. केंद्र सरकार द्वारा प्रति व्यक्ति 2 महीने का 10 किलो चावल राज्य को दिया गया था, लेकिन सरकार ने ऐसे राशन कार्डधारी जिसके परिवार में 3 सदस्य हैं, उनको यह अतिरिक्त चावल नहीं दिया. 


                                                 
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा