Slider

मोदी, शाह को लेकर फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी, भाजयुमो ने थाने में की शिकायत

TODAY छत्तीसगढ़  / बिलासपुर / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को लेकर फेसबुक पर की गई अभद्र टिप्पणी से नाराज भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने सिविल लाईन थाने में अपनी शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत करने वाले भाजयुमो के पदाधिकारियों ने पुलिस से इस मामले में कठोर कार्रवाही के साथ ही युवक की गिरफ्तारी की मांग की है। 

शिकायत के आधार पर मिली जानकारी कहती है कि मंगला में रहने वाले आनंद रामकुमार तिवारी ने अपनी फेसबुक आईडी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर बेहद अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी की है। इस मामले को लेकर भाजयुमो के जिला अध्यक्ष निखिल केसवानी ने अपना विरोध प्रकट करते हुए सिविल लाईन थाना में लिखित शिकायत देकर कार्रवाही की मांग की है। शिकायतकर्ताओं ने आनंद रामकुमार तिवारी द्वारा की गई आपत्तिजनक पोस्ट का स्क्रीन शॉट और उसकी फेसबुक आईडी भी पुलिस को दी है।                

                                         

शिकायत करने थाना पहुँचने वालो में भाजयुमो के जिला अध्यक्ष निखिल केसवानी के साथ दक्षिण मंडल युवा मोर्चा के अध्यक्ष अध्यक्ष मोनू रजक,विधि प्रकोष्ठ भाजपा के प्रदेश संयोजक संजीव पांडेय, राकेश मिश्रा, संजय साहू, सौरभ पांडेय, अमित सोनी, वैभव जसवाल, साहिल कश्यप समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

                                               
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com