Slider

GROUP SUICIDE IN MAHASAMUND : 'भूपेश बघेल जी आपको अफ़सोस और अपराधबोध होना चाहिए' - डॉक्टर रमन


TODAY छत्तीसगढ़  / रायपुर / राज्य के महासमुंद जिले में कल [10 जून] एक ही परिवार के 6 सदस्यों की आत्महत्या के मामले में राजनीति गर्म हो चुकी है। पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह ने राज्य की भूपेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने एक बार फिर से राज्य सरकार की नाकामियों और जन विरोधी नीतियों पर ट्वीटर के माध्यम से हमला बोला है। डॉक्टर रमन सिंह ट्वीटर पर लिखते है कि "भूपेश बघेल जी महासमुंद जिले में हुई सामूहिक आत्महत्या के मामले में आपको अफ़सोस और अपराधबोध होना चाहिए। कांग्रेस ने हाथ में गंगाजल उठाकर शराबबंदी का वायदा किया था " 

TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें   

आपको बता दें कि महासमुंद जिले के इमलीभांठा नहर पुलिया के पास गुरुवार सुबह लोगों ने रेलवे ट्रैक पर शव पड़े देखे तो कोतवाली थाना पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। रेलवे को भी इसकी जानकारी दी गई और ट्रेनों की आवाजाही को रोका गया है।बेमचा निवासी महिला उमा साहू (45) का पति केजराम शराब पीने का आदी है। वह बुधवार शाम को भी शराब पीकर घर पहुंचा तो पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया। बात इतनी ज्यादा बढ़ गई कि उमा शाम करीब 7.30 बजे अपनी पांचों बेटियों अन्नपूर्णा (18), यशोदा (16), भूमिका (14), कुमकुम (12) और तुलसी (10) को लेकर घर से निकल गई। इसके बाद से उनका कुछ पता नहीं था। बताया जा रहा है कि रात करीब 9 से 9.30 बजे के बीच लिंक एक्सप्रेस के सामने सभी ने एकसाथ कूदकर जान दे दी।

                                             
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com