Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

CHHATTISGARH : विधानसभा का मानसून सत्र 26 जुलाई से, शराब-किसान और कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों पर विपक्ष उठायेगा सवाल

TODAY छत्तीसगढ़  / रायपुर / छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 26 जुलाई से शुरू होने जा रहा है । राज्य सरकार ने आज इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। विधानसभा के प्रमुख सचिव चंद्रशेखर गंगराड़े ने बताया कि 30 जुलाई तक चलने वाले मानसून सत्र के लिए तैयारियां शुरू की जा रही हैं। मानसून सत्र में 5 बैठकें होंगी। माना जा रहा है कि मानसून सत्र की तारीख तय हो जाने के बाद विपक्ष भी सरकार को घेरने की तैयारियों में जुट जाएगा।

TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें   

गत 17 जून को छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार के ढाई साल का कार्यकाल पूरा हो गया है। अब राज्य सरकार ने मानसून सत्र को लेकर अधिसूचना भी जारी कर दी है, ऐसे में विपक्ष के कटाक्ष और तीखे सवालों से सरकार को दो-दो हाथ करना होगा। हालांकि सत्ता पक्ष अधिकाँश मुद्दों पर पहले भी जवाब देती रही है। सदन में विपक्ष किसान, शराबबंदी, कानून व्यवस्था जैसे ज्वलंत मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश करेगा। 

                                             
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा