Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

सड़क हादसा, अमेरी चौक में एक युवक की मौत

TODAY
 छत्तीसगढ़  / 
बिलासपुर /  सड़क पर अक्सर बेलग़ाम रफ़्तार और वाहन चलाते वक़्त हुई छोटी सी लापरवाही भी बड़े हादसों की शक्ल ले लेती है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र का अमेरी इलाका भी आज एक सड़क हादसे को लेकर कुछ अस्त-व्यस्त दिखा। मुख्य मार्ग पर मची अफरातफरी के बीच एक युवक की लाश पड़ी थी। 
इस सड़क हादसे के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक अमेरी निवासी प्रकाश श्रीवास घर से बाजार के लिए निकला। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक प्रकाश घर से अमेरी चौक तक ही पहुँचा था कि पीछे से आ रही पिकअप वाहन क्रमांक CG 10 AC 5215 से उसे जबरदस्त ठोकर लगी। पिकअप वाहन चालक की लापरवाही से एक 25 वर्षीय युवक अकाल मौत के गाल में समा गया। सड़क हादसे के बाद आस-पास अफरा-तफरी मच गई, वही इस हादसे की ख़बर पुलिस को दी गई।     
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा