Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

रुपयों के लालच ने बनाया क़ातिल, रेत घाट मुंशी की नृशंस हत्या


TODAY छत्तीसगढ़  / बिलासपुर / शहर के सरहदी इलाके कोनी रेतघाट में हुई मुंशी की नृशंस हत्या के मामले पुलिस को सफलता मिली है। कोनी पुलिस ने ह्त्या के मामले में एक नाबालिग समेत 2 आरोपी को गिरफ्तार किया है । आरोपियों से पुलिस की प्रारम्भिक पूछताछ में लूट की नीयत से हत्या करना बताया जा रहा। पुलिस ने हत्याकांड में इस्तेमाल किये गए पत्थर और चाकू को घटनास्थल से बरामद किया है।

कोनी पुलिस के मुताबिक हत्याकांड में पकडे गए नाबालिक आरोपी का परिवार इलाके में किराना दुकान चलाता है। आरोपी और मृतक सत्येंद्र सिंह जो कोनी रेत घाट में बतौर मुंशी काम करता था की पहचान किराना दूकान के चलते हुई। मृतक सत्येंद्र अक्सर नाबालिग आरोपी की दुकान सामान खरीदने पहुँचता था। समय के साथ-साथ पहचान प्रगाढ़ हुई, सिलसिला एक साथ खाने-पीने का शुरू हुआ। नाबालिग आरोपी मृतक के पास अक्सर ढ़ेर सारे रूपये देखता, उन रुपयों को देखते-देखते आरोपी की नियत खराब हो गई। उसने अपने एक साथी के साथ सत्येंद्र को लूटने की योजना बनाई। बीते 21 मई की शाम को 5 बजे दोनों आरोपी राधाकृष्ण मंदिर के पास मिले और नाबालिक आरोपी द्वारा मृतक सतेन्द्र सिंह के पास बहुत पैसा होने की बात बताई गई। 

तय योजना के अनुसार दोनों आरोपी नदी घाट होते हुए उस जगह पहुंचें जहाँ सत्येंद्र सो रहा था। नाबालिग आरोपी ने मृतक सतेन्द्र सिंह से माचिस मांगी, चूँकि मृतक नाबालिग आरोपी को जानता था लिहाजा उसे वह पहचान गया। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में नाबालिक आरोपी ने बताया कि सत्येंद्र से बातचीत के दौरान ही उसने पास रखा चाकू निकालकर हमला कर दिया। आरोपी ने पहले मृतक के गले तथा सिर में वार किया और फिर चाकू दूसरे साथी ओमप्रकाश को दे दिया। इस बीच नाबालिक आरोपी ने पास पड़े एक बड़े पत्थर से मृतक पर कई वार किये।  इसके बाद मृतक के पास रखे बड़े टार्च और मोबाईल फोन को लेकर दोनों आरोपी नदी की ओर चले गए। नदी किनारे खून से सने कपड़े मोबाईल सिम और लोडिंग पर्ची को जला दिया गया । 

TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

आपको बता दें कि कल 22 मई की सुबह कोनी पुलिस को सूचना मिली कि रेत घाट के पास एक युवक की लाश पड़ी हुई है।  मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि युवक का पत्थर से सिर कुचला गया है। मौकाए -वारदात पर तफ़्तीश के दौरान पुलिस ने मृतक की शिनाख्त सत्येंद्र सिंह के रूप में की जो मूलतः बिहार का रहने वाला था। 

ख़बर हटकर - शराब बेचने वाले आरोपियों का पुलिस ने ही बनवाई फर्जी कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट, बदले में पैसे लेकर भरोसा दिलाया नहीं जाओगे जेल  

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा