Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

कोरोना संक्रमित गर्भवती माँ की मौत, घर में दो साल का बेटा करता रहा इंतज़ार


TODAY छत्तीसगढ़  /  गरियाबंद / कोरोना ने आज एक ऐसी महिला को लील लिया जिसकी कोख में एक ज़िन्दगी साँस ले रही थी, कोरोना संक्रमित महिला के साथ-साथ वो साँसे भी हमेशा के लिए थम गईं जो चंद महीनों बाद इस दुनिया में आकर अपनी आँखे खोलता। मृत गर्भवती महिला करिश्मा वर्मा 2013 बैच की अफसर थीं, उन्होंने हाल ही में गरियाबंद [ छत्तीसगढ़] तहसीलदार के रूप में ज्वाइन किया था। बताया जा रहा है कि करिश्मा के पति चंद्रकांत वर्मा, आईएएस  जो गरियाबंद जिला पंचायत में सीईओ हैं वे भी कोरोना पॉजिटिव थे। हालाँकि उनका स्वास्थय कुछ ही दिनों में ठीक हो गया था। TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें  -

जानकारी के मुताबिक़ तहसीलदार करिश्मा करीब  25 दिन पहले कोरोना संक्रमित पायी गयी थी। पिछले दिनों तहसीलदार करिश्मा वर्मा की तबीयत अचानक ज्यादा बिगड़ गयी जिसके चलते उन्हें  6 मई को एम्स रायपुर में भर्ती कराया गया।  उनका अंतिम संस्कार अब से कुछ देर बाद रायपुर के निलजा [धमतरी] गांव में किया जायेगा।आपको बताते चलें कि IAS चंद्रकांत वर्मा और करिश्मा वर्मा का एक 2 साल का बेटा भी है।

कोरोना संक्रमण से मरने वाले कर्मचारी के आश्रित को मिलेगा 60 साल तक पूरा वेतन - पढ़ें  


© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा