Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

झीरम कांड के पीड़ितों को न्याय ज़रूर मिलेगा - भूपेश

" जांच में कितनी भी बाधाए आए, छत्तीसगढ़ सरकार घटना के तह तक जरूर जाएगी पीडितों को न्याय जरूर मिलेगा - बघेल "
 TODAY छत्तीसगढ़  /  रायपुर / झीरम कांड की बरसी के मौके पर नक्सल हमले में शहीद कांग्रेस नेताओं को मंगलवार को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि शहीद परिवारों को न्याय दिलाने के लिए सरकार कृत संकल्पित है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की एसआईटी जांच पर एनआईए ने रोक लगा दी है। श्री बघेल ने कहा कि जांच में कितनी भी बाधाए आए, छत्तीसगढ़ सरकार घटना के तह तक जरूर जाएगी पीडितों को न्याय जरूर मिलेगा। 

TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें   

झीरम कांड को 8 साल पूरे हुए। इस मौके पर सीएम हाऊस में श्रद्धांजलि दिवस कार्यक्रम रखा गया है। इसमें दिवंगत नेता तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार पटेल, विद्याचरण शुक्ल और पूर्व नेता प्रतिपक्ष महेन्द्र कर्मा सहित अन्य को श्रद्धांजलि दी गई। सीएम हाऊस में आयोजित कार्यक्रम में दंतेवाड़ा, और जगदलपुर में दिवंगत पूर्व नेता प्रतिपक्ष महेन्द्र कर्मा की प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण किया गया। इस मौके पर सीएम श्री बघेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज ही के दिन भयानक घटना घटी थी। जिन नेताओं पर प्रदेश के सुनहरे भविष्य का दारोमदार था ऐसे 17 नेताओं को मार डाला गया। उन्होंने कहा कि झीरम के शहीदों को अब तक न्याय नहीं मिल पाया है। परदे के पीछे का षडयंत्र सामने नहीं आ पाया है। श्री बघेल ने कहा कि अब तक दोषी की पहचान नहीं हो पाई है। जनता सबकुछ समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने एनआईए जांच की घोषणा की थी, लेकिन केन्द्र में सरकार बदलने के बाद एनआईए की जांच रुक गई। 

 राज्य सरकार ने एसआईटी का गठन किया था, लेकिन एनआईए ने सहयोग नहीं किया। उन्होंने कहा कि एनआईए की याचिका पर हाईकोर्ट ने अग्रिम विवेचना पर रोक लगा दी है। श्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार शहीद परिवारों को न्याय दिलाने के लिए कृत संकल्पित है। पीड़ितों को न्याय जरूर मिलेगा। तब तक सरकार चैन से नहीं बैठेगी। इस मौके पर प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया भी वर्चुअल जुड़े थे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महत, और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने भी अपने विचार रखे। 

TCG पर ये भी पढ़ें - पूर्व मंत्री के दामाद का सूना मकान बना चोरों का निशाना, विवाद पर प्रेमिका ने किया अग्निस्नान 

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा