Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

कोझिकोड विमान हादसा : पायलट सहित 18 की मौत 24 गंभीर रुप से घायल

TODAY छत्तीसगढ़  / केरल के कोझिकोड में विमान हादसे में अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 24 अन्य गंभीर रुप से घायल बताए जा रहे हैं. देर रात तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन में सभी घायलों को प्लेन से बाहर निकाला जा चुका है, घायलों का इलाज कोझिकोड के अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है.  जानकारी के अनुसार नागर विमानन मंत्रालय हरदीप सिंह पुरी ने कोझीकोड विमान दुर्घटना के जांच के आदेश दिए हैं. पुरी ने कहा कि इस मामले में एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो  एक औपचारिक जांच करेगी. AAIB, नागर विमानन मंत्रालय का एक विभाग है, जो कि देश में विमान हादसों और दुर्घटनाओं की जांच करता है. 
प्राप्त जानकारी के अनुसार 171 घायलों का इलाज कोझीकोड और उसके आसपास के 13 अलग-अलग अस्पतालों में का इलाज चल रहा है. इनमें से इलाज करा रही एक गर्भवती महिला और 4 बच्चों सहित कुल 23 लोगों की हालत बेहद ही नाजुक बनी हुई है. फ्लाइट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन की एक टीम कोझीकोड पहुंच चुकी है और दूसरी टीम दोपहर 2 बजे तक पहुंच जाएगी जो कि विमान हादसे के कारणों की तफ्तीश करेगी. इसके अलावा केरल के मुख्यमंत्री पेनारी विजयन कोझीकोड का दौरा करेंगे. केंद्रीय मंत्री मुरलीधरन पहले ही दुर्घटना स्थल पहुंच चुके हैं और वे अधिकारियों के साथ कल के हादसे को लेकर चर्चा कर रहे हैं .
कहा जा रहा है कि जिन 18 लोगों की इस विमान हादसे में मौत हुई है उनमें से 17 लोगों की पहचान हो गई है और आज दोपहर बाद इनका कोविड-19 प्रोटोकाल के तहत पोस्टमार्टम शुरू होगा. अभी एक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है. एयर इंडिया की एक टीम सुबह 11:00 बजे के बाद कोझीकोड एयरपोर्ट पहुंचेगी जोकि विमान हादसा वाले जगह से ब्लैक बॉक्स की तलाश शुरू करेगी अभी तक ब्लैकबॉक्स नहीं मिला है. 
बता दें कि शुक्रवार को दुबई से आ रहा एअर इंडिया एक्सप्रेस का एक विमान बारिश के कारण कोझिकोड हवाईअड्डे पर रनवे से फिसलकर 35 फुट नीचे गिर गया और दो हिस्सों में टूट गया. उन्होंने बताया कि केरल पुलिस ने हादसे में 11 लोगों के मारे जाने की सूचना दी है. पुरी ने कहा कि वह विमान हादसे से बहुत दुखी और व्यथित हैं. उन्होंने बताया कि एअर इंडिया और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के राहत दलों को दिल्ली और मुंबई से तत्काल रवाना किया जा रहा है. [NDTV]

COVID 19 NEWS

0 भारत अगस्त में दुनिया के सबसे बड़े कोविड-19 हॉटस्पॉट के रूप में उभर रहा है। भारत ने इस महीने में सबसे ज़्यादा नए मामले दर्ज किए हैं जो अमेरिका के मुकाबले कुछ और ब्राज़ील के मुकाबले बहुत अधिक हैं। अगस्त के शुरुआती दिनों में कोरोना से होने वाली मौतों के आँकड़ों में भारत दुनिया में तीसरे नंबर पर आ गया। राज्य सरकारों के मिले आंकड़ों के अनुसार कोरोना वायरस का कहर अब भी देश पर बना हुआ है। शुक्रवार को कोरोना के 60 हज़ार ताज़ा मामले सामने आए और 926 लोगों की कोरोना वायरस से मौत ही गई। एक दिन में महामारी से होने वाला ये अब तक का सबसे ज़्यादा नुकसान है। भारत में अगस्त के पहले छह दिनों में 3,28,903 नए कोरोनावायरस मामलों की सूचना मिली। अमेरिका में यही आंकड़ा 3,26,111 और ब्राजील में 2,51,264 था। भारत में अगस्त के चार दिनों में आए मामले दुनिया में सबसे ज़्यादा दर्ज किए गए। 2, 3, 5 और 6 अगस्त को भारत में सामने आए कोरोना के मामले दुनिया के सबसे ज़्यादा दैनिक मामले थे। गुरुवार को भारत ने 20 लाख का आंकड़ा पार किया। भारते में ये आंकड़ा तेज़ी से बढ़ रहा है। भारत में संक्रमण की वृद्धि दर 3.1% है जो अमेरिका और ब्राज़ील से अधिक है। हालांकि मौत के आंकड़े की बात करें तो अमेरिका और ब्राजील भारत से आगे हैं ब्राजील और अमेरिका दोनों ने अगस्त में अब तक कोरोना से होने वाली 6,000 से अधिक मौतें दर्ज की हैं जबकि भारत का आंकड़ा 5,075 ही रहा। शुक्रवार को महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश ने 10,000 मामले दर्ज किए। कम से कम पांच राज्यों ने एक दिन में सबसे ज़्यादा सामने आने वाले मामले दर्ज किए जाने की सूचना दी। बिहार में 3,646 नए मामले, तेलंगाना में 2,207, ओडिशा में 1,833, पंजाब में 1,063 और मणिपुर में 249 मामले दर्ज किए गए। लगातार तीसरे दिन महाराष्ट्र में 10 हज़ार मामले दर्ज किए गए और 300 लोगों की मौत हो गई। राज्य में 10,483 नए कोविड -19 मामलों और 300 मौतों की सूचना मिली। जिससे कुल मामलों की संख्या 4,90,262 तक पहुंच गई। जो 5 लाख के बहुत करीब है। जबकि मौतों की संख्या 17,092 है। राज्य में बढ़ रहे मामलों में मुंबई की 8.2% की हिस्सेदारी है, शहर में दूसरे दिन 1,000 से कम 862 मामले सामने आए। जो पिछले दस दिनों में सबसे कम हैं। आंध्रप्रदेश में शुक्रवार को कोरोना से होने वाली 89 मौतें दर्ज गईं जो राज्य में एक दिन में होने वाली सबसे ज़्यादा मौते हैं। आंध्रप्रदेश में शुक्रवार को कोरोना के मामलों की संख्या 10,171 हो गई। जिसने इसे देश का तीसरा सबसे ज़्यादा कोरोना प्रभावी राज्य बना दिया है। आंध्रप्रदेश में कुल मामलों की संख्या 2,06,960 है जो तमिलनाडु और महाराष्ट्र से कम है।आंध्रप्रदेश में मौतों का आंकड़ा भी बढ़ कर 1,842 हो गया है। राज्य ने अपना पहला मामला 12 मार्च को दर्ज किया था जिसके बाद 27 जुलाई को ये आंकड़ा 1 लाख पार कर गया, इसके बाद अगले 11 दिनें में राज्य में 1 लाख नए मामले देखे गए।
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा