Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

नकली नोट के कारोबार में लिप्त 5 आरोपी गिरफ्तार, 21 लाख से अधिक के नकली नोट जब्त

TODAY छत्तीसगढ़  /  त्योहारी सीजन में भारी मात्रा में नकली नोट खपाने की फिराक में जुटे एक गिरोह को पकड़कर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। महासमुंद पुलिस का दावा है की उन्होंने बाजार में नकली नोट खपाने निकले 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से 21 लाख रुपए के नकली नोट मिले है।
 महासमुंद जिले के एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने मामले का खुलासा करते हुए कहा है की सभी आरोपी रायपुर के एक व्यापारी के सम्पर्क में थे,  व्यापारी की मांग पर 15 लाख रूपये के नकली नोट लेकर आरोपी रायपुर के लिए निकले थे।  TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें
पुलिस अधीक्षक का कहना है की उन्हें मुखबिर से इस पुरे मामले की सूचना मिली थी, सुचना के आधार पर पुलिस ने आरंग नदी मोड़ के पास घेराबंदी कर कलाराम उर्फ रामदास पिता कृपाराम नायक (29) जैतपुर थाना सरसीवा जिला बलौदाबाजार को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पकडे गए आरोपी की निशानदेही के आधार पर उसके अन्य साथियों को भी पुलिस ने पकड़ा है। पकडे गए आरोपियों के कब्जे से कुल रकम 21 लाख 27 हजार जब्त किया गया है। 
पुलिस की पूछताछ में मुख्य आरोपी कलाराम ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि फोटोकॉपी प्रिंटर मशीन को उसने लोन लेकर खरीदा था. लेकिन लॉकडाउन की वजह से वहां नोट नहीं खपा पाया. पूछताछ में आरोपी ने यह भी बताया कि पहले वह 10 और 20 की नोट छाप कर भीड़ भाड़ वाले इलाके में खपाता था. जिसके बाद उसने 500 और 100-100 के नोट छापने का प्लान बनाया था. 
पुलिस के मुताबिक़ इस मामले में पकडे गए मुख्य अभियुक्त कलाराम उर्फ रामदास पिता कृपाराम नायक (29) जैतपुर थाना सरसीवा जिला बलौदाबाजार के अलावा मुन्नालाल पिता बहुरसिंग भारती (50 वर्ष) बिलासपुर (टाटा) थाना सरसीवा जिला बलौदाबाजार,  दुर्गा पिता मन्नीराम कुरे (52) बिलासपुर (टाटा) थाना सरसीवा जिला बलौदाबाजार, रेशम पिता टेंको कोसले (24) ओड़काकन थाना सरसीवा जिला बलौदाबाजार और भूपेन्द्र पिता कामता जांगड़े (26) ओडकाकन थाना सरसीवा जिला बलौदाबाजार शामिल हैं। पुलिस का मानना है की पकडे गए आरोपियों से पूछताछ में नकली नोट के कारोबार से जुडी दूसरी कड़ियों का पता चल सकता है।  
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा