Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

वार्षिकोत्सव : गुरुकुल महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने गायन में जमाया रंग

TODAY छत्तीसगढ़ / गुरुकुल महिला महाविद्यालय रायपुर में वार्षिक उत्सव के अंतर्गत मंगलवार को रंग मंदिर में एकल गान एवं समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता की शुरुआत पूनम मिश्रा के हे शारदे मां गीत से हुई। शिखा ठाकुर ने रंगो बती, रूपाली निषाद ने पिया तोसे नैना लागे, नीलम सोनकर ने ओ शराबी की प्रस्तुति दी। पूनम मिश्रा के मोह मोह के धागे, दुर्गा साहू के बही बना दिए, छाया यादव के जय हो छत्तीसगढ़ महतारी आदि गानों ने समां बाध दिया। समूह गायन प्रतियोगिता में केसरी तेरी मिट्टी जैसे गीतों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। निर्णायक मंडल मैं नीलिमा डोनगांवकर डागा कन्या महाविद्यालय, संगीत शिक्षिका, अपेक्षा डोनगांवकर तथा अमिता तेलंग शामिल रहे।
एकल गायन में नीलम पटेल प्रथम, धनेश्वरी सागर द्वितीय तथा हर्षिता साहू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। समूह गायन में बीएससी ग्रुप सम सनशाइन प्रथम, पीसीए मैशप सॉन्ग द्वितीय तथा दुर्गा एंड ग्रुप पंथी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें -
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा