Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद, पुलिस उगाही में व्यस्त

TODAY छत्तीसगढ़  / रविवार की रात शहर के एक स्थानीय न्यूज़ चैनल में कार्यरत कैमरामैन पर कुछ  लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। सूत्रों की माने तो मीडियाकर्मी पर प्राणघातक हमला करने वाले उस्लापुर स्थित शराब दूकान के पास चखना दूकान चलाते हैं। बताया जा रहा है की चखना दूकान कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध तरीके से चलाई जा रही है। अपुष्ट सूत्र ये भी बताते हैं की इलाके के इन असामाजिक तत्वों को इलाके के थाने की पुलिस का संरक्षण हासिल है। बहरहाल इस मामले में कैमरामैन के सिर पर गंभीर चोट आई है जिनका सरकारी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।  TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें 
जानकारी के मुताबिक़ उसलापुर निवासी राहुल सिंह बिलासपुर के एक स्थानीय समाचार चैनल में कैमरामैन हैं। रविवार की रात करीब 9:00 बजे वह अपनी बाइक लेकर घूमने निकला, इसी बीच साईं नगर से लगी शराब दुकान के पास अवैध रूप से संचालित चखना सेंटर चलाने वाले कुछ युवकों ने दिन में हुई मारपीट की घटना में शामिल होने का आरोप लगाते हुए हमला कर दिया। इस हमले में राहुल के सर पर गंभीर चोटें आईं हैं। इस हमले में राहुल का मोबाइल तोड़कर हमलावरों ने फेंक दिया। आरोप यह भी है की हमलावरों ने राहुल के पास रखे कुछ सामान और पैसे भी छीन लिए हैं। मामले की शिकायत सकरी थाने में कर दी गई है।
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा