Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...
 TODAY छत्तीसगढ़ / आज का शनिवार रावत नाच महोत्सव का शनिवार है। आज की रात गांव- देहात की संस्कृति संस्कारधानी को अपनी आगोश में ले लेगी । बिलासा की नगरी पूरी रात गुड़दुम बाजे की गमक और रावत नाच दलों की कुहुक से गूंज उठी है। सच मायने में आज का शनिवार शाम से रविवार के तड़के तक कुछ अलग होगी। यदुवंशी शहर के बीच लालबहादुर शास्त्री स्कूल मैदान में आयोजित रावत नाच महोत्सव का हिस्सा बनने पहुँच चुके हैं। चारो तरफ डफडा- निशान-मोहरी –टिमकी की थाप के बीच खुशी से तुलसी- कबीर के दोहे के साथ नर्तकों की कुहुक गुलाबी ठण्ड में गर्माहट पैदा कर रही है । 
TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें 
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा