Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...
TODAY छत्तीसगढ़  / इस विडंबना को समझने की कोशिश कीजिये। एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत में किसानों की आर्थिक हालात बदलने को लेकर एक बार फिर से भरोसा दिलाया है और कहा है कि 2022 तक उनकी इनकम दोगुनी हो जाएगी । मोदी कहते हैं कि 'इस देश के अन्नदाता को किसी भी तरह की चिंता से मुक्त होना चाहिए।'
दूसरी तरफ छत्त्तीसगढ़ में किसानों को धान का मूल्य 2500 रूपये मिले इसको लेकर भूपेश सरकार प्रदर्शन की तैयारी में है। इधर विपक्ष की कुर्सी पर विराजमान पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह कहते हैं वे गाँव-गाँव जाकर कांग्रेस के एजेंडे की याद किसानों को दिलाएंगे। सियासी बिसात पर दौड़ लगा रहे जुमले और वायदों से भ्रमित किसान फिलहाल खेतों में पक चुकी फसल को काटकर घर की देहरी तक पहुंचाने में व्यस्त है। किसान को धान का कितना समर्थन मूल्य मिलेगा ये फिलहाल सरकार के गर्भ में छिपा यक्ष प्रश्न है।
TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें 
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा