Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

ब्राह्मण युवा आयाम के संगठन का विस्तार, अंकित - अपूर्वा, आँचल समेत कई को मिली जिम्मेदारियां

[TODAY छत्तीसगढ़] / ब्राह्मण युवा आयाम के प्रदेश अध्यक्ष पं.ज्योतिन्द्र उपाध्याय द्वारा संगठन का विस्तार किया जा रहा है। उसी तारतम्य में उपाध्याय द्वारा पंडित अंकित तिवारी को अरपांचल परिक्षेत्र का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। पंडित अनुदर्श (दिशु) दुबे  अरपांचल परिक्षेत्र के सचिव नियुक्त किये गए हैं। इसी तरह पंडित रोशन तिवारी को सरकंडा परिक्षेत्र का उपाध्यक्ष बनाया गया है। पंडित सुयश पाण्डेय को सीपत परिक्षेत्र का महामंत्री, पंडित राजेश चौबे को बंधवापारा का अध्यक्ष एवं पंडित आशीष चौबे को वार्ड क्रमांक 59 का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है ।
इसी प्रकार ब्राह्मण युवा आयाम महिला विंग से श्रीमती अपूर्वा तिवारी शुक्ला को बिलासपुर शहर अध्यक्ष एवं कु आँचल पाण्डेय को बिलासपुर शहर के सचिव पद पर मनोनीत किया गया है। सभी नवनियुक्त पदाधिकारी ब्राह्मण युवा आयाम का उद्देश्य संस्कार-संस्क़ृति, गौ-गंगा, गीता- गायत्री की रक्षा के प्रति संकल्परत होकर चरित्र निर्माण एवं देश के विकास के लिए प्रयत्नशील रहेंगे।
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा